गृहमंत्री अमित शाह आज शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे

सहारनपुर में आज शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

आज दोपहर एक बजे किया जाएगा समारोह का आयोजन

गृहमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट करके जानकारी दी कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। गुरुवार को दोपहर दो बजे एक समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा।

nbsp;

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। गृहमंत्री के कार्यालय ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि आज दोपहर में एक समारोह आयोजित किया गया है।

ट्वीट में कहा गया है, ‘केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी सहारनपुर में ‘मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास करेंगे। दिनांक 2 दिसंबर 2024, समय दोपहर 1 बजे।’ यह जानकारी 2024 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आई है।

ससे पहले उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 403 सीटों में से 312 सीटें हासिल की थीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 47 सीटें जीती थीं, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने 19 सीटें जीती थीं और कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिली थीं। बाकी सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा किया था।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *