महात्मा गांधी जी द्वारा चलाए गए प्रमुख आंदोलन

महात्मा गांधी जी द्वारा चलाए गए प्रमुख आंदोलन – 

1. गिरमिटिया सत्याग्रह – दक्षिण अफ्रीका देश में

2. चंपारण सत्याग्रह आंदोलन – (1917)

भारत का पहला नागरिक अवज्ञा आंदोलन था जो बिहार के चंपारण जिले में महात्मा गांधी की अगुवाई में 1917 में शुरू हुआ

3. खेड़ा आंदोलन –

(1918) खेड़ा आंदोलन गुजरात के खेड़ा जिले में किसानों का अंग्रेजो के खिलाफ कर वसूली के विरुद्ध एक आंदोलन था।

4. असहयोग आंदोलन –

(1920-1922) महात्मा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में सन 1920 में यह आंदोलन चलाया गया था। इस आंदोलन में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई जागृति प्रदान की।

5. सविनय अवज्ञा आंदोलन –

बगैर हिंसा किए सरकारी कानूनों को तोड़ना,जिसकी शुरुआत गांधी जी ने नमक कानून का उल्लंघन करके किया।

6. नमक सत्याग्रह –

ब्रिटिश राज के एकाधिकार के खिलाफ महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह शुरू किया। महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए सभी आंदोलनों में से यह आंदोलन सबसे महत्वपूर्ण था। महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 मे साबरमती आश्रम जो की अहमदाबाद में स्थित है। दांडी गांव तक 24 दिनों का पैदल मार्च निकाला था।

7. दलित आंदोलन –

देश में फैले छुआछूत के विरोध में महात्मा गांधी ने 8 मई 1933 छुआछूत विरोधी आंदोलन की शुरुआत की। यह आंदोलन पूरे देश में फैल चुका था और इससे पूरे देश में छुआछूत काफी हद तक खत्म हो गया था। इसके बाद गांधी जी ने अखिल भारतीय छुआछूत विरोधी लीग की स्थापना 1932 में की थी।

8. भारत छोड़ो आंदोलन –

महात्मा गांधी ने अगस्त 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। इस आंदोलन ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही एक नागरिक अवज्ञा आंदोलन करो या मरो भी शुरू किया गया इस आंदोलन के कारण ही देश की आजादी की नींव पड़ी।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *