हिंदी व्याकरण – एकल शब्द Hindi Grammar – Single Word 

हिंदी व्याकरण – एकल शब्द amp; Hindi Grammar – Single Word 

Part – 02

५१ . जो धन का दुरुपयोग करता है – अपव्ययी

५२. जहाँ पहुँचा न जा सके – अगम्य

५३ . जिसे जीता न जा सके – अजेय

५४. जिसका अंत न हो – अनन्त

५५. जिसका जन्म न हो सके – अजन्मा

५६. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला – अवसरवादी

५७ . जो कानून के विरुद्ध हो – अवैध

५८ .दूसरे के पीछे चलने वाला – अनुचर

५९ . जिसका कोई स्वामी न हो – अनाथ

६० .जिसे क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य

६१. जिसका इलाज न हो सके – असाध्य

६२ . जिसका विश्वास न किया जा सके – अविश्वसनीय

६३. जिस पर अभियोग लगाया गया हो – अभियुक्त

६४. जिसमे शक्ति न हो – अशक्त

६५. जो पहले न पढ़ा हो – अपठित

६६. जिसकी कोई उपमा न हो – अनुपम

६७ . कम जानने वाला – अल्पज्ञ

६८ . जो कुछ न करता हो – अकर्मण्य

६९. जो दिखाई न दे – अदृश्य

७० . जिसका मूल्य न आँका जा सके – अमूल्य

७१ . जो नष्ट न होने वाला हो – अविनाशी

७२ . जो आँखों के सामने न हो – अप्रत्यक्ष

७३ . जिसका पार न पाया जाए – अपार

७४ . जो परिचित न हो – अपरिचित

७५ . जहाँ जाना संभव न हो – अगम

७६ . चार मुखों वाला – चतुरानन

७७ . दूसरों के दोष को खोजने वाला – छिद्रान्वेसी

७८ . छात्रों के रहने का स्थान – छात्रवास

७९ . जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज – जनतंत्र

८० . जल में रहने वाला – जलचर

८१ . जो जन्म से अँधा हो – जन्मांध

८२ . जीने की इच्छा – जिजीविषा

८३. वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो – ज्वालामुखी

८४ . जो किसी का पक्ष न ले – तटस्थ

८५ . जिसकी तीन भुजाएँ हो – त्रिभुज

८६ . तीनों लोकों का स्वामी – त्रिलोकी

८७ . जो पुत्र गोद लिया हो – दत्तक

८८. बुरे आचरण वाला – दुराचारी

८९ . जो दो भाषाएँ जानता हो – दुभाषिया

९० . जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो – दीर्घायु

९१ . प्रतिदिन होने वाला – प्रतिदिन

९२ . बुरे चरित्र वाला – दुश्चरित्र

९३. जिसमे दया हो – दयालु

९४. जो कठिनाई से प्राप्त हो – दुर्लभ

९५. जहाँ पहुँचना कठिन हो – दुर्गम

९६ . दर्द से भरा हुआ – दर्दनाक

९७ . जो धर्म का काम करे – धर्मात्मा

९८ . जिसका कोई अर्थ न हो – निरर्थक

९९ . जिसके मन में कोई कपट न हो – निष्कपट

१००. जो अभी – अभी पैदा हुआ हो – नवजात

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *