Abhinetri kangana ranaut, Big Breaking news Update 2023

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और मुलताई से कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

पत्राकरों ने जब उनसे इसे लेकर सवाल किया, तो उन्होंने जवाब दिया कि ये कंगना कौन है? इतना कहकर वह आगे चले गए। गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा गुरुवार को किसान जागृति यात्रा निकाली गई थी और पूर्व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ज्ञापन सौंपा था।

इस दौरान पांसे ने कंगना पर अशोभनीय टिप्पणी की। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि कंगना जैसी नाचने-गाने वाली महिला यदि किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े होते हैं, तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है। पुलिस कठपुतली न बने, एक महिला के चक्कर में पुलिस ने कांग्रेसियों पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है।

गना ने सुखदेव पांसे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि वो राजपूत हैं और हड्डियां तोड़ देती हैं।उन्होंने कहा कि वे अकेली ऐसी हैं, जिसने आइटम नंबर करने से इन्कार दिया। बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद पूरी बालिवुडिया गैंग उनके खिलाफ हो गया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि कंगना रनोट ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में शामिल किसानों को आतंकवादी कहा था।

इसके विरोध में कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ बैतूल में प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया था। कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने  शुक्रवार को बैतूल जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पांसे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *