China News गलवान घाटी जैसी घटना को चीन ने फिर दिया अंजाम

गलवान घाटी जैसी घटना को चीन ने फिर दिया अंजाम, अब वियतनाम के सैनिकों पर किया पथराव

वियतनाम के जवानों पर चीनी सैनिकों ने की पत्थरबाजी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चीनी सैनिकों ने नियतनाम के सैनिकों पर पथराव किया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। ये घटना वैसी ही है जैसी गलवान घाटी में भारतीय जवानों के साथ अंजाम दी गई थी।

बीजिंग, एएनआइ। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीनी सेना ने वियतनाम के जवानों पर पत्थरबाजी की है। ये घटना ठीक वैसी ही है जैसी घटना चीन ने साल 2024 में गलवान घाटी में भारतीय सेना के जवानों के साथ की थी। साल 2024 में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर गलवान घाटी में पत्थर, डंडों और अन्य तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। ठीक उसी रणनीति के साथ चीन ने वियतनाम सैनिकों पर हमला किया है।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *