Crime Alert मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख बेटी

Crime Alert मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख बेटी रह गई सन्‍न, बोली-प्‍लीज ऐसा मत करो, फ‍िर 

जमुई में प्रेेम प्रसंग का विरोध करने पर बेटी की हत्‍या।

नाबालिग लड़की हत्याकांड मां का अवैध संबंध में बनी बाधक तो रास्ते से बेटी को हटा दिया। जमुई पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि इस हत्‍याकांड के पीछे कई रहस्‍य है। पुलिस को नई-नई जानकारी मिल रही है।

संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। लछुआड़ थाना क्षेत्र के कृपारामडीह शाहीनगर टोला में नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या में अहम खुलासा सामने आया है। नाबालिग लड़की की सोये अवस्था में नृशंसता पूर्वक हत्या किये जाने के बाद से ही पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही थी। पुलिस जांच में हत्या का तार आनर किलिंग से जुड़ता प्रतीत हो रहा था। लेकिन अब पुलिस को एक ऐसा अहम सुराग हाथ लगा है जिससे हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के करीब पहुंच गयी है।

बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग लड़की की मां का कई से अवैध संबंध था। गांव के एक युवक जो रिश्ते में देवर लगता था। उससे भी अवैध संबंध जुड़ा था। संभावना जताया जा रहा कि हत्या से करीब 15-20 दिन पूर्व मृतक नाबालिग लड़की ने अपनी मां को घर में ही गांव के उक्त पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति देख लिया था। जिसके बाद से ही लड़की की मां और उसका प्रेमी भेद खुलने को लेकर काफी भयभीत था।

उस घटना के बाद से ही मां ने रिश्ते में देवर लगने वाले अपने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंध में बाधक बन रही अपनी बेटी को रास्ते से हटाने की साजिश में जुट गए। कहा जा रहा कि इस कांड को अंजाम देने के लिए दो और लोगों की सहायता ली गई थी। घटना के समय लड़की की मां अपनी बेटी को घर में अकेली छोड़ कर बाजार निकल गयी।

इस दौरान डेढ़ बजे के करीब अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था। इस साजिश की जानकारी पुलिस को भी लग गई। जिसके बाद पुलिस लड़की की मां व रिश्ते में देवर लगने वाले उसके प्रेमी को बुलाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इस संबंध में थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार कहना है कि पुलिस तफ्तीश में जुटी है, सफलता के करीब पहुंच चुकी है। कई कई राज इस मामले में मिल रहे हैं। 

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *