Crime News लड़की को अकेला देख एक युवक ने की चौंकाने वाली काम

Crime News शादी के दिन लड़की को अकेला देख एक युवक ने की चौंकाने वाली काम 

Ara News आरा में शादी के दिन घर पर लड़की को अकेले छोड़कर जाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। शादी के चौथे दिन परिवार को ऐसी बात पता चली जिससे सभी के पैरों से जमीन खिसक गई। शादी में गए थे स्वजन चहारदीवार फांद घर में घुसा था आरोपित

आरा/ बड़हरा, जागरण टीम। भोजपुर (आरा) जिले के बड़हरा क्षेत्र में एक परिवार के साथ बड़ी वारदात हो गई। दरअसल, 19 फरवरी की रात यह पूरा परिवार किसी स्‍वजन के घर शादी में शामिल होने गया था। घर पर एक अकेली लड़की को छोड़ दिया था। शादी से लौटने के बाद परिवार को जो बात चली, उसे सुनते ही सभी के होश उड़ गए। वारदात के कई दिन बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तत्‍काल एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।

सदर अस्‍पताल में कराई गई लड़की की मेडिकल जांच

यह घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है।  इसे लेकर पीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल सदर अस्पताल में कराया गया।  पुलिस 164 के  तहत बयान भी दर्ज करवा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की रात लड़की के स्वजन शादी में भाग लेने दूसरी जगह गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। इस दौरान आरोपित चहारदीवार फांद प्रवेश कर गया।

किशोरी को अकेला पाकर दुष्‍कर्म की है चर्चा

इसके बाद किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। इधर, घर वालों के आने के  बाद बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने  आरोपित युवक विकास कुमार को बुधवार की देर रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने को लेकर किशोरी के बयान पर पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *