Health News in Hindi Daily Health (सेहत) Tips of the Day

टोन्ड बट पाने के लिए रोज़ाना करें ये एक्सरसाइज़ |

1/ 5बट को टोन्ड करने में स्क्वॉट्स है बेस्ट
बट को टोन्ड करने में स्क्वॉट्स है बेस्ट
स्क्वॉट पैर और बट टोन करने के लिए बहुत ही अच्छा वर्कआउट है। साथ ही इससे पेट को भी कम किया जा सकता है। स्क्वॉट खड़े होकर किया जाता है। इसे करने के लिए वजन उठाने की भी जरूरत नहीं होती है। कुछ ही हफ्तों के बाद आपको फर्क देखने को मिलेगा।
2/ 5वीरभद्रासन का करें रोजाना अभ्यास
वीरभद्रासन का करें रोजाना अभ्यास

वीरभद्रासन को वॉरियर पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह बट, जांघों और कूल्हों को टोन करने के लिए बेहतरीन योगासन हैं। यह योग मुद्रा आपके कूल्हों, पेट, जांघ के बीच के भाग और कंधों को फैलाती है। श्वसन से संबंधित समस्याओं को दूर करता है। ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।

3/ 5शरीर की अच्छी स्ट्रेचिंग के लिए रोजाना करें मत्स्यासन
शरीर की अच्छी स्ट्रेचिंग के लिए रोजाना करें मत्स्यासन

मत्स्यासन को फिश पोज भी कहते हैं, जो टोन्ड हिप्स के लिए बहुत ही बेहतरीन योग है। इसके अलावा इससे छाती, पेट, कूल्हे और गर्दन की भी अच्छी स्ट्रेचिंग हो जाती है। नियमित इसका अभ्यास करने से थायरॉइड जैसी बीमारी को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

4/ 5धनुरासन के नियमित अभ्यास से पाएं परफेक्ट बट
धनुरासन के नियमित अभ्यास से पाएं परफेक्ट बट

धनुरासन को बो पोज भी कहते हैं। यह बेहतरीन पोस्चर को मेंटेन रखने में मदद करता है। यह फ्रंट के साथ ही बैक मसल्स को भी स्ट्रेच करता है। साथ ही तनाव और चिंता को दूर करने में भी मदद करता है। अगर आपको पीठ या गर्दन में दर्द रहता है, तो धनुरासन का अभ्यास ना करें।

5/ 5पोस्चर सुधारने के साथ बट को भी शेप देता है उत्कटआसन
पोस्चर सुधारने के साथ बट को भी शेप देता है उत्कटआसन

उत्कटासन यानी चेयर पोज एक तरह की स्क्वाट एक्सरसाइज ही है। इसे करने के दौरान घुटनों को मोड़ना होता है। पैरों को इस तरह रखना होता है जैसे कि आप कुर्सी पर बैठे हों। यह मुद्रा हिप फ्लेक्सर्स, पिंडली यानी काल्फ और पीठ को मजबूत करती है। सीने और कंधों को भी स्ट्रेच करता है। साथ ही हार्ट और पेट के अंगों को भी उत्तेजित करता है। उत्कटासन पैरों की मांसपेशियों को टोन करता है।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *