KVS Admission नहीं बदलेगी, केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की उम्र सीमा

KVS Admission केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की उम्र सीमा अब नहीं बदलेगी

KVS Admission  केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से दाखिलों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा पांच साल से बढ़ाकर छह साल करने के फैसले का नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हवाला देकर बचाव किया गया था। 
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की उम्र सीमा में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के उम्र सीमा में किए गए बदलाव को सही ठहराया है।
  • दाखिला उम्र सीमा में बदलाव के फैसले के खिलाफ याचिका दायर करते हुए पांच वर्षीय यूकेजी छात्रा की ओर से अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने उच्च न्यायालय को बताया था कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केंद्रीय विद्यालयों में दाखिलों के लिए उम्र सीमा में अचानक बदलाव किया गया है।
  • उसमें कहा गया कि बदलाव शिक्षा का अधिकार कानून, संविधान के आर्टिकल 14, 21, 21ए , दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम 1973, बच्चों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 का उल्लंघन है।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *