PM Modi said that people chose the politics of development

लोगों ने विकासवाद की राजनीति को चुना, मतदाताओं को धन्यवाद पीएम मोदी 

देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ वापसी कर रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी ने जीत का चौका लगाया है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव का दिन है और वे इसके लिए देश के मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं। आज पार्टी को गंगा तट, समुद्र तट, उत्तर और पूर्वोत्तर चारों दिशाओं से जीत मिली है।

‘ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए’

पीएम मोदी अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा आज उत्साह का दिन है, उत्सव का दिन है। ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारी माताओं – बहनों ने, हमारे युवाओं ने जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन दिया है, वो अपने आप में बहुत बड़ा संदेश है। मुझे इस बात का भी संतोष है कि फर्स्ट टाइम वोटर्स ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और भाजपा की जीत पक्की की।

मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं की बहुत प्रशंसा करुंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की। हमारे कार्यकर्ता जनता जनार्दन का दिल जीतने में, विश्वास जीतने में सफल रहे।
पार्टी के हर कार्यकर्ता ने अथक परिश्रम से आज एनडीए के लिए जीत का चौका लगाया है।

’10 मार्च को होली मनाने का अपना वादा किया पूरा’

पीएम मोदी ने अपने चुनावी भाषणों का स्मरण कराते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का विजय ध्वज लहराकर 10 मार्च को होली मनाने का अपना वादा पूरा किया है। जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिन रात मेहनत की और जनता-जनार्दन का विश्वास जीता। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के कुशल नेतृत्व के लिए भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भी सराहना की।

‘उत्तर प्रदेश ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए’

पीएम मोदी ने कहा, उत्तर प्रदेश ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं। लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले किसी मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का यह पहला उदाहरण है। उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।

’10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राज्य में बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ी’

उन्होंने कहा, तीन राज्यों यूपी, गोवा, मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद, बीजेपी के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। गोवा में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राज्य में बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ी है। उत्तराखंड में भी भाजपा ने नया इतिहास रचा है।

‘हमने गवर्नेंस डिलिवरी सिस्टम किया बेहतर’

पीएम मोदी ने कहा, ये चुनाव नतीजे भाजपा की pro poor, pro-active governance पर एक प्रकार से मुहर लगाते हैं। बीते वर्षों में हमने गवर्नेंस डिलिवरी सिस्टम तो बेहतर किया ही है, पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी लाए हैं। भाजपा, गरीब को भरोसा देती है कि प्रत्येक गरीब तक सरकारी सुविधाएं जरूर पहुंचेंगी।

‘चुनाव के नतीजों में माताओं-बहनों-बेटियों का बहुत बड़ा योगदान रहा’

आगे जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज मैं देश की महिलाओं- हमारी बहनों-बेटियों को भी नमन करता हूं। चुनाव के नतीजों में माताओं-बहनों-बेटियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ये हमारा सौभाग्य है कि भाजपा को माताओं-बहनों-बेटियों का इतना स्नेह मिला है, इतना आशीर्वाद मिला है।

‘यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को चुना’

पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग ये कहकर यूपी को बदनाम करते हैं कि यहां के चुनाव में तो जाति ही चलती है। 2014 के चुनाव नतीजे देखे, 2017, 2024 के नतीजे देखे और अब फिर बाइस में भी देख रहे हैं, हर बार यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को ही चुना है।

‘2024 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए’

पीएम मोदी ने कहा, मैं आज ये भी कहूंगा कि 2024 के चुनाव नतीजों के बाद, कुछ पॉलिटिकल ज्ञानियों ने कहा था कि 2017 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए। मैं मानता हूं इस बार भी वो यही कहेंगे कि 2024 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए।

पीएम मोदी ने कहा, इस समय जो युद्ध चल रहा है, उसका प्रभाव परोक्ष और अपरोक्ष रूप से दुनिया के हर देश पर पड़ रहा है। भारत शांति के पक्ष में है, बातचीत से हर समस्या को सुलझाने के पक्ष में हैं। वैश्विक संदर्भ में, इन कठिनाइयों के बीच इस बार के बजट पर नजर डालें तो एक विश्वास पैदा होता है।

‘देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के मार्ग पर बढ़ रहा है आगे’

उन्होंने कहा, देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। इस भावना को इस बार के बजट से और ऊर्जा मिली है। देश का सामान्य नागरिक राष्ट्र निर्माण में जुटा है, लेकिन हमारे यहां कुछ लोग, लगातार राजनीति का स्तर गिराते जा रहे हैं। कोरोना के इस समय में भी हमने देखा है कि इन लोगों ने देशवासियों को गुमराह करने की लगातार कोशिश की।

‘वैक्सीनेशन के हमारे प्रयासों की दुनिया कर रही है प्रशंसा’

पीएम मोदी ने कहा, वैक्सीनेशन के हमारे प्रयासों की दुनिया प्रशंसा कर रही है लेकिन इस पवित्र कार्य पर, भारत की वैक्सीन पर सवाल उठाए गए। दुर्भाग्य की बात है कि जब यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र, भारतीय नागरिक फंसे हुए थे, तब भी देश का मनोबल तोड़ने की बातें हो रहीं थीं। एक न एक दिन ऐसा आएगा जब भारत में परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त देश के नागरिक करके रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा, आज हम देख रहे हैं जो निष्पक्ष संस्थाएं, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करती हैं, ये लोग और उनका इकोसिस्टम, उन संस्थाओं को बदनाम करने में जुट जाते हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि घोटालों से घिरे लोग एकजुट होकर, अपनी इकोसिस्टम की मदद से, इन संस्थाओं पर ही दबाव बनाने लगते हैं।

‘राज्य के विकास को ही सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है, समझ चुके हैं यूपी के लोग’

पीएम मोदी ने कहा, मैं बनारस का सांसद होने के नाते, मेरे अनुभव से कह सकता हूं यूपी के लोग ये बात समझ चुके हैं कि जाति को बदनाम करने वालों से, संप्रदाय को बदनाम करने वालों से अब दूर रहना है और राज्य के विकास को ही सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।

nbsp;

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *