Positive Quotes – घबराइए नही, विश्वास का एक कदम आगे बढ़ाइए

Positive Quotes – घबराइए नही। विश्वास का एक कदम आगे बढ़ाइए आगे का रास्ता स्वतः नज़र आने लगेगा। यह मज़ाक नही है। 

इसे उदाहरण से समझते है –
विचार कीजिये जब कभी आप रात में एक स्थान से कई किलोमीटर दूर अन्य स्थान पर जाना चाहते है। तब आप क्या करते है?? अपने किसी वाहन की सहायता लेते है। चूंकि आपको रात में सफर करना है, तो वाहन की लाइट आप on करते है। आप बताइये क्या वो हेडलाइट का प्रकाश हज़ारो किलोमीटर तक जाता है??

नही जाता है। लेकिन कुछ मीटर दूर तक तो जाता है । है न
और आप उसी प्रकाश के भरोसे आगे बढ़ते हुए हज़ारो किलोमीटर का सफर तय कर लेते है। क्योंकि आपके साथ साथ प्रकाश भी बढ़ने लगता है। और आप अपनी मंज़िल तक सुरक्षित पहुंच जाते है। है न सही बात

ठीक इसी तरह आपका विश्वास उसी प्रकाश की तरह है। इसलिये ज़्यादा सोचिये नही, शंका भी न कीजिये। सिर्फ विश्वास का एक कदम बढ़ाइये। आगे खुद ब खुद रास्ता खुलता चला जाएगा
और
आप अपने लक्ष्य को पा लेंगे

Joinकीजिये –
@myjiolife telegram

विश्वास की लौ
दिल मे जलाए रखिये
सुबह होगी ज़रूर
बस माहौल बनाये रखिये

Note -Positive vibes शेयर करते रहिये |

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *