Priyanka Chopra ने दिवाली पर शेयर कीं अपनी खूबसूरत तस्वीरें

Priyanka Chopra ने दिवाली पर शेयर कीं अपनी खूबसूरत तस्वीरें, निक ने किया ये कमेंट

1/ 5प्रियंका चोपड़ा दिवाली फोटोज़
प्रियंका चोपड़ा दिवाली फोटोज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही पति निके जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हों, लेकिन एक्ट्रेस अपनी भारतीय संस्कृति को बिल्कुल नहीं भूली हैं। कई मौकों पर प्रियंका येे साबित कर चुकी हैं कि वो रहती भले ही विदेश में हों, लेकिन उनका दिल बिल्कुल देसी है, दिल से वो हिन्दुस्तानी हैं। Photo credit – Priyanka Insa

2/ 5प्रियंका चोपड़ा दिवाली ड्रेस
प्रियंका चोपड़ा दिवाली ड्रेस

ऐसा कोई मौका नहीं होता जब विदेश में रहकर भी प्रियंका कोई इंडयिन फैस्टिवल सेलिब्रेट करना भूल जाती हों, फिर चाहें वो करवाचौथ हो, दिवाली या होली।

3/ 5प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम

हर त्यौहार को प्रियंका धूमधाम से मनाती हैं। इतना ही नहीं उनके साथ पति निक जोनस भी सारे त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं। प्रियंका फिलहाल लॉस एंजेलिस हैं और खबरों की मानें तो वो वहीं दिवाली सेलिब्रेट करेंगी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं।

4/ 5प्रियंका चोपड़ा बोल्ड फोटोज़
प्रियंका चोपड़ा बोल्ड फोटोज़

एक्ट्रेस ने 7 फोटो की पूरी एल्बम शेयर की है। इन फोटोज़ में प्रियंका ऑफ व्हाइट कलर के फ्लोरल प्रिंट लहंगे में दिख रही हैं। इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहना हुआ है जिसपर मिरर वर्क हो रखा है। इस ड्रेस को साथ प्रियंका ने क्लासी ज्वैलिरी भी कैरी की है और अपने बालों को खुला छोड़ा है जो देसी गर्ल के लुक को चार चांद लगा रहा है।

5/ 5प्रियंका चोपड़ा इंडियन लुक
प्रियंका चोपड़ा इंडियन लुक

इन फोटोज़ में प्रियंका इतना खूबसूरत लग रही हैं निक जोनस भी कमेंट करने से नहीं चूके हैं। निक ने पत्नी के फोटो पर कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन फायर वाली इमोजी बनाई है जो ये बताने के लिए काफी है कि प्रियंका उन्हें कितनी अच्छी लग रही हैं।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *