Punjab Election 2024 यूपी में कांग्रेस छोड़ चुकी अदिति सिंह, निर्दलीय

Punjab Election 2024 यूपी में कांग्रेस छोड़ चुकी अदिति सिंह के पति अंगद को पार्टी ने पंजाब में नहीं दिया टिकट, निर्दलीय लड़ेंगे 

Punjab Election 2024  अंगद सिंह व अदिति सिंह की फाइल फोटो।

Punjab Election 2024 उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक रही अदिति सिंह ने चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी। अदिति के पति अंगद सिंह पंजाब की नवांशहर सीट से कांग्रेस विधायक हैं लेकिन अदिति के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस ने अंगद को पार्टी प्रत्याशी नहीं बनाया है।

जागरण संवाददाता, नवांशहर। नवांशहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की को टिकट देकर कांग्रेस हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया है। सतवीर को टिकट मिलते ही विधायक अंगद सिंह ने बागी सुर अपना लिया है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के 10 मिनट बाद ही अंगद सिंह ने नवांशहर से आजाद लड़ने की घोषणा कर दी है। बता दें, अंगद सिंह अदिति सिंह के पति हैं। अदिति सिंह यूपी में कांग्रेस विधायक रह चुकी हैं, लेकिन वह पार्टी छोड़ चुकी हैं। पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि अंगद सिंह का टिकट कट सकता है। 

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *