UP Election 2024 कांग्रेस ने जारी की अपनी तीसरी ल‍िस्‍ट देखें

UP Election 2024 कांग्रेस ने जारी की अपनी तीसरी ल‍िस्‍ट, 89 उम्‍मीदवारों में 37 मह‍िलाओं को मौका 

UP Vidhan Sabha Election 2024  दूसरी सूची की तरह महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है।

UP Vidhan Sabha Election 2024 कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 255 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिसमें कुल 103 महिलाओं को टिकट दिया गया है। बेहट से पूनम काम्बोज बिजनौर से अकबरी बेगम नूरपुर से बालादेवी सैनी और हाथरस से सरोज देवी को टिकट दिया गया है।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को 89 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ चुनाव में उतरी कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची में 37 महिलाओं को टिकट दिया है। यानी इस सूची में भी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के वादे को पूरा किया है। कांग्रेस ने सामान्य वर्ग को 27, मुस्लिम को 21, अन्य पिछड़ा वर्ग को 23 व अनुसूचित जाति को 18 टिकट दिए हैं।

 जाट, काम्बोज, कुशवाहा, लोधी, पाल, प्रजापति व शाक्य को एक-एक सीट दी गई है। 18 दलितों को दिए गए टिकट में सर्वाधिक नौ जाटव को मिले हैं। कांग्रेस ने 13 ब्राह्मणों व 11 ठाकुरों को भी टिकट दिया है।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *