UPSC SSC भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए की सूची

 GS for All Exams™ © UPSC, SSC, BANK, RAILWAY भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए की सूची 

1. हाईडेस्पीज का युद्ध (Battle of the Hydaspes) – समय 326 ई.पू.
किसके बीच – सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच हुआ, जिसमे सिकंदर की विजय हुई।

2. कलिंग की लड़ाई (Kalinga War) – समय 261 ई.पू.
किसके बीच – सम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया। युद्ध के रक्तपात को देखकर उसने युद्ध न करने की कसम खाई।

3. सिंध की लड़ाई – समय 712 ई.
किसके बीच – मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की।

4. तराईन का प्रथम युद्ध (Battles of Tarain) – समय 1191 ई.
किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे चौहान की विजय हुई।

5. तराईन का द्वितीय युद्ध (2nd Battles of Tarain) – समय 1192 ई.
किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे मोहम्मद गौरी की विजय हुई।

6. चंदावर का युद्ध (Battle of Chandawar) – समय 1194 ई.
किसके बीच – इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।

7. पानीपत का प्रथम युद्ध (First Battle of Panipat ) – समय 1526 ई.
किसके बीच – मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच।

8. खानवा का युद्ध (Battle of Khanwa) – समय 1527 ई.
किसके बीच – बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।

09. घाघरा का युद्ध (Battle of Ghagra) – समय 1529 ई.
किसके बीच – बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया।

10. चौसा का युद्ध (Battle of Chausal) – समय 1539 ई.
किसके बीच – शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया

11. कन्नौज /बिलग्राम का युद्ध (Battle of Kanauj or Billgram) – समय 1540 ई.
किसके बीच – एकबार फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया व भारत छोड़ने पर मजबूर किया।

12. पानीपत का द्वितीय युद्ध (Second Battle of Panipat) – समय 1556 ई.
किसके बीच – अकबर और हेमू के बीच।

13. तालीकोटा का युद्ध (Battle of Tallikota) – समय 1565 ई.
किसके बीच – इस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गय।

14. हल्दी घाटी का युद्ध (Battle of Haldighati) – समय 1576 ई.
किसके बीच – अकबर और राणा प्रताप के बीच, इसमें राणा प्रताप की हार हुई।

15. प्लासी का युद्ध (Battle of Plassey) – समय 1757 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी।

16. पानीपत का तृतीय युद्ध (Third Battle of Panipat) – समय 1761 ई.
किसके बीच – अहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियों की हार हुई।

17. बक्सर का युद्ध (Battle of Buxar) – समय 1764 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई।

18. प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध – समय 1767-69 ई.
किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई।

19. द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध  – समय 1780-84 ई.
किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा।

20. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध – समय 1790 ई.
किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई।

21. चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध – समय 1799 ई.
किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच, टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ।

 Share amp; Support Us….

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *