छत्तीसगढ़ के 22 लाख किसानों के बैंक खातों में पहुंचा 1500 करोड़ | 2024

छत्तीसगढ़ के 22 लाख किसानों के बैंक खातों में पहुंचा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 1500 करोड़ |

72 हजार ग्रामीण व पशुपालकों को गोधन न्याय योजना के तहत मिला सात करोड़।

छत्तीसगढ़ के 22 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त के रूप में 1500 करोड़ का शुक्रवार को भुगतान किया गया।

इसमें 21 लाख 52 हजार धान और 26 हजार से अधिक गन्ना उत्पादक किसान शामिल हैं।

 छत्तीसगढ़ के 22 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त के रूप में 1500 करोड़ का शुक्रवार को भुगतान किया गया। इसमें 21 लाख 52 हजार धान और 26 हजार से अधिक गन्ना उत्पादक किसान शामिल हैं। वर्चुअल आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बटन दबाते ही यह राशि ऑनलाइन सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित (जमा) हो गई।

72 हजार ग्रामीण व पशुपालकों को गोधन न्याय योजना के तहत मिला सात करोड़ 17 लाख 

सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के तहत 72 लाख पशुपालकों और ग्रामीणों को गोबर खरीदी के एवज में सात करोड़ रुपये वितरित किया। वहीं, गोठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को वर्मी कंपोस्ट की बिक्री के तीन करोड़ छह लाख रुपये का लाभांश भी ऑनलाइन अंतरित की गई। इस दौरान सीएम ने गोठानों में तैयार सुपर कम्पोस्ट खाद लांच किया।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *