लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि, शिक्षा (2अक्टूबर 1904 -11जनवरी 1966)

लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि लालबहादुर शास्त्री (2अक्टूबर 1904 -11जनवरी 1966)

• भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री व स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री का जन्म मुगलसराय, ब्रिटिश भारत (वर्तमान में उत्तरप्रदेश) में हुआ एवं मृत्यु ताशकन्द, सोवियत संघ (वर्तमान में उज्बेकिस्तान) में हुई थी।

शिक्षा • वर्ष 1925, स्नातक – संस्कृत (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, उत्तरप्रदेश)। (काशी विद्यापीठ से ही उन्हें शास्त्री की उपाधि प्राप्त हुई थी)

स्वतंत्रता सेनानी के रूप में योगदान • 1920 – भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में शामिल हुए। • लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित लोक सेवक मंडल के सेवक रहे।

राजनीतिक दल • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।

राजनीतिक कार्यकाल (प. जवाहर लाल नेहरु के प्रधानमन्त्री कार्यकाल में) • वर्ष 1952-56 – रेल मंत्री। • वर्ष 1961-63 – गृह मंत्री।

स्वयं का प्रधानमन्त्री कार्यकाल • वर्ष 1964-1966 (अपने ही इस कार्यकाल में वे कुछ समय के लिए विदेश मंत्री भी थे) विशेष नेतृत्व व समझौता • वर्ष 1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध • वर्ष 1966 – ताशकंद समझौता

लोकप्रिय नारा • जय जवान जय किसान स्मारक • विजय घाट

सम्मान • वर्ष 1966, भारत रत्न (मरणोपरांत)।

Posts by category

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *